रिपोर्ट:पायल जोशी
बिग बॉस (Bigg Boss) का घर एक ऐसा घर हैं जहां कई दिल मिलते हैं और कई दिल टूटते हैं। कई जोड़ियां बनती हैं तो घर के बाहर आकर कई जोड़ियां टूट भी जाती हैं लेकिन एक जोड़ी ऐसी भी है जिसका प्यार समय के साथ और ज्यादा बड़ गया है। बता दें कि ये जोड़ी और कोई नही एजाज खान (Eijaz Khan) और पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) की है।
बिग बॉस में हर साल एक ऐसी जोड़ी जरूर होती है जो घर में एक-दूसरे के करीब आती है और उनके प्यार के चर्चे बाहर तक होते हैं। बिग बॉस के 14वें सीजन में भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जो जोड़ी पहले एक दूसरे को पंसद नही करती थी, औज वही जोड़ी इतनी करीब आ गई है की अब कैमरे कि आगे भी रोमांस करने से नहीं कतराती।
बता दें कि एजाज खान और पवित्रा पुनिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एजाज और पवित्रा सफेद रंग के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर साफ लग रहा है कि दोनों काफी रोमांटिक मूड में हैं, तभी कैमरे के सामने ही एजाज ने पवित्रा को अपनी गोद में उठा लिया और सरेआम किस करने लगे।
एजाज तो मास्क उतार कर किस करना चाहते थे, लेकिन पवित्रा मना कर देती है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद दोनो को काफी ट्रोल किया जा रहा है। कई यूजर्स तो उन्हे किह रहें हैं कि ये सब कैमरे कि सामने मत करो। बता दें कि ये पहली बार नही हुआ है कि ये दोनो कैमरे के सामने रोमांटिक हुए हैं। अक्सर देखा जाता है कि दोनो कैमरे कि सामने एक दूसरे को किस करते हैं।
View this post on Instagram