1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बंगाल से भोपाल पहुंचते ही सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्टेट हैंगर परिसर के हनुमान मंदिर में नवाया माथा, फिर पहुंचे छोला हनुमान मंदिर

बंगाल से भोपाल पहुंचते ही सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्टेट हैंगर परिसर के हनुमान मंदिर में नवाया माथा, फिर पहुंचे छोला हनुमान मंदिर

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति  हनुमान मंदिर पहुंचकर हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा अर्चना।

By: Naredra 
Updated:
बंगाल से भोपाल पहुंचते ही सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्टेट हैंगर परिसर के हनुमान मंदिर में नवाया माथा, फिर पहुंचे छोला हनुमान मंदिर

भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बंगाल दौरे से लौटते ही भोपाल के स्टेट हैंगर में बने हनुमान मंदिर में माथा नवाया और फिर छोला हनुमान मंदिर पहुँचे। भोपाल के छोला क्षेत्र में जन आस्था के केंद्र प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचकर हनुमान जन्मोत्सव में हिस्सा लिया।

मंत्री सारंग न सीएम डॉ. मोहन यादव को गदा भेंट की

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मंदिर में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर खेल और सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने अंग वस्त्र एवं गदा भेंटकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को भी हनुमान जयंती की बधाई और मंगल कामनाएं दीं। मंदिर परिसर में भंडारे और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी हुआ।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...