1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो जल्द करें, ऑफर सिर्फ सीमित समय तक, 80% डिस्काउंट और…

अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो जल्द करें, ऑफर सिर्फ सीमित समय तक, 80% डिस्काउंट और…

By: Amit ranjan 
Updated:
अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो जल्द करें, ऑफर सिर्फ सीमित समय तक, 80% डिस्काउंट और…

नई दिल्ली : कोरोना महामारी के बीच लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या बच्चों की पढ़ाई और एक-दूसरे का हाल समाचार जानने का है, क्योंकि इस महामारी ने जहां कई लोगों की जान ली है।  वहीं इसने कई लोगों को उसके परिवार से भी दूर कर दिया है। हालांकि इन सभी समस्याओं को देखते हुए Oppo एक शानदार ऑफर लेकर आया है, जिससे आप शानदार मोबाइल के साथ ही अच्छी खासी रकम की भी बचत कर सकेंगे।

आपको बता दें कि ओप्पो (Oppo) ने सोमवार को अपने कस्टमर्स के लिए ई-स्टोर प्लेटफॉर्म लॉन्च कर दिया है, जिस पर शॉपिंग करते समय आपको कई शानदार ऑफर और डील्स मिलेंगी। ध्यान रहे कि ये ऑफर्स सिर्फ सीमित समय के लिए रहेंगे। ओप्पो ने कहा कि ई-स्टोर पर 11 मई से 17 मई के बीच शॉपिंग करने वाले कस्टमर्स को स्पेशल डिस्काउंट दिया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहक बजट, प्रीमियम स्मार्टफोन्स, IoT प्रॉडक्ट्स और वियरेबल्स समेत 80 से ज्यादा प्रॉडक्ट्स खरीद सकते हैं।

10% इंस्टैंट कैशबैक का ऑफर

ई-स्टोर से शॉपिंग पर ग्राहकों को नो-कॉस्ट EMI का फायदा मिल सके, इसके लिए ओप्पो ने HDFC, स्टैंडर्ड चार्टर्ड, कोटक और बजाज फाइनेंस जैसे प्रमुख बैंक ऑपरेटर्स के साथ पार्टनरशिप की है। इसके अलावा, HDFC, कोटक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड के डेबिट या क्रेडिट कार्ड्स के जरिए खरीदारी करने पर ग्राहकों को 10 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा।

Oppo की 1 रुपये वाली फ्लैश डील

जानकारी के अनुसार, कंपनी ने Oppo W31, Oppo W11 और Oppo Band Style जैसे वियरेबल आइटम्स पर 1 रुपये वाली फ्लैश डील पेश की है। इसके अलावा, ओप्पो ने 1 रुपये मिस्ट्री बॉक्स भी पेश किया है, जिसमें ग्राहकों को Oppo F19 Pro+ से लेकर ओप्पो बैंड स्टायल मिल सकता है।

स्मार्टफोन पर 80% का डिस्काउंट

ओप्पो A5 2020, ओप्पो A5s, ओप्पो F11, ओप्पो F15 और Oppo Reno 10x Zoom जैसे स्मार्टफोन्स पर कंपनी 80 फीसदी छूट वाली फ्लैश डील भी लाई है। यानी हर तरह से ओप्पो के ई-स्टोर से शॉपिंग करने पर आपको फायदे ही फायदे हैं। साथ ही ओप्पो ने बाय बंडल ऑफर की भी पेशकश की है। इस ऑफर के तहत Oppo Reno 5 Pro और Oppo W31, Oppo F19 और Oppo 31, Oppo A15s और ओप्पो W11 और Oppo F17 Pro और W11 का कॉम्बिनेशन खरीदने पर 1,000 रुपये तक की बचत होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...