1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. कहीं आप भी तो नहीं बन रहे ठगी का शिकार,UPI का इस्तेमाल सावधानी से करें

कहीं आप भी तो नहीं बन रहे ठगी का शिकार,UPI का इस्तेमाल सावधानी से करें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कहीं आप भी तो नहीं बन रहे ठगी का शिकार,UPI का इस्तेमाल सावधानी से करें

ठग लोगों को डिजिटल लेनदेन करते वक्त अपना निशाना बना रहे हैं। सबसे ज्यादा धोखाधड़ी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI), के जरिये लेनदेन में सामने आ रही है।

UPI के जरिये आप कैशलेश, रियल टाइम लेनदेन कर सकते हैं। कई बैंक समय समय पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को चेतावनी देते हुए एडवाइजरी जारी करते हैं कि ऐसे ठगों से बचकर रहें। जानिए इनसे बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए।

जालसाज SMS के जरिये अनाधिकृत भुगतान लिंक भेजते हैं। दरअसल, नकली बैंक URL आपको असली URL की तरह दिखाई देगा। यदि आप बिना सोचे समझे जल्दबाजी में उस लिंक पर क्लिक करते हैं, तो यह आपको आपके फोन पर स्थापित UPI भुगतान ऐप पर जाने के लिए कहेगा और आपको ऑटो-डेबिट के लिए किसी भी ऐप का चयन करने के लिए कहेगा। आपके अनुमति देने के साथ ही राशि तुरंत UPI ऐप से डेबिट हो जाएगी।

कोरोना के खतरे को देखते हुए ज्यादातर कंपनियां अपने कर्मचारियों को वर्क फॉर्म होम करवा रही हैं। ऐसे में बहुत सारे लोग रिमोट स्क्रीन मिररिंग टूल डाउनलोड कर रहे हैं जो स्मार्ट फोन जैसे बड़े डिस्प्ले के लिए आपके फोन या लैपटॉप को वाईफ़ाई के माध्यम से जोड़ सकता है।

आपको ध्यान रखना होगा कि आप Google Play या ऐप्पल ऐप स्टोर से कुछ भी डाउनलोड करते समय सतर्क रहें क्योंकि मौजूद सभी डिजिटल पेमेंट ऐप प्रामाणिक नहीं हैं।

जब आप अपने चुने हुए UPI ऐप के माध्यम से लेनदेन करते हैं, तो आपको या तो वन-टाइम पासवर्ड (OTP) या UPI पिन दर्ज करना होगा। ओटीपी प्रमाणीकरण के लिए आपका बैंक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से एक ओटीपी भेजता है। ओटीपी सत्यापित होने के बाद आपका लेनदेन हो जाता है।

बैंक प्रतिनिधी बनकर फोन करते हैं। सिर्फ UPI सोशल मीडिया पेज (Twitter, Facebook, आदि) में NPCI, BHIM या किसी भी बैंक या सरकारी संगठन के समान नाम का शब्द है, यह प्रामाणिक नहीं बनाता है।

सरकारी एजेंसियां, बैंक और अन्य वित्तीय संस्थान कभी भी SMS के माध्यम से वित्तीय जानकारी नहीं मांगते हैं। आपको केवल उन्हीं ऐप्स को डाउनलोड करना चाहिए जो Google Play Store या Apple Store द्वारा प्रामाणिक और सत्यापित हैं।

RBI फ्रॉड से बचने के लिए समय समय पर चेतवानी जारी करता है। शीर्ष बैंक कहता है, किसी को भी फोन कॉल / ईमेल / एसएमएस / वेब-लिंक पर पर्सनल डिटेल न दें। संदेह हो तो अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर ग्राहक सहायता नंबर जांच लें।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...