टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 184 रन बनाए है। अब भारतीय टीम को विश्वकप का पहली बार चैंपियन बनने के लिए 185 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल करना होगा। बता दे, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज एलीसा ने 39 गेंदो पर शानदार 75 रनों की पारी खेली।
वहीं दूसरी बल्लेबाज बैथ मोनी ने 54 गेंदो पर 78 रनों की शआनदार पारी खेली। भारत की तरफ से गेंदबाजी में दीप्ती शर्मा ने 4 ओवरों में 38 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।
बताते चले 185 रनों के लक्ष्य का पीछे करने उतरी टीम इंडिया शुरुआत खराब रहीं है। भारत ने 3 ओवर में 18 रनों पर अपने 3 विकेट गंवा दिए है।