महिला विश्वकप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रनों से हराकर पांचवी बार इस खिताब को अपने नाम किया है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया इस खिताब को पांच बार अपने नाम करने वाली इकलौती टीम बन गई है। 185 रनों के जवाब में भारत की टीम 19 ओवर में महज 100 रनों पर ढेर हो गई।
फाइनल में भारतीय टीम की कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 33 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में मेगन शुट ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावार जेस जोनासन ने भी 3 विकेट चटकाए।
उससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 184 रन बनाए है। अब भारतीय टीम को विश्वकप का पहली बार चैंपियन बनने के लिए 185 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल करना होगा। बता दे, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज एलीसा ने 39 गेंदो पर शानदार 75 रनों की पारी खेली।
वहीं दूसरी बल्लेबाज बैथ मोनी ने 54 गेंदो पर 78 रनों की शआनदार पारी खेली। भारत की तरफ से गेंदबाजी में दीप्ती शर्मा ने 4 ओवरों में 38 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।