आज आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ ली है। उन्होंने इस दिन के लिए दिल्ली वासियों का शुक्रिया अदा किया, वहीं केजरीवाल ने लोगों को संबोधित के दौरान कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ मिलकर दिल्ली का विकास करना चाहते है। हमने पीएम मोदी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया था, वह शायद किसी अन्य किसी कार्यक्रम में व्यस्त हैं।
इसी के साथ केजरीवाल ने कहा कि, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली को आगे बढ़ाने के लिए उनका आशीर्वाद चाहता हूं। दिल्ली के लोगों की भलाई के लिए मैं हमेशा तैयार रहूंगा। लोगों ने जो आप पर विश्वास दिखाया है उसे काफी नहीं टूटने देंगे।
बता दें सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में फ्री योजना के बारे में भी चर्चा की, और कहा कि, मैं सोच रहा था कि क्या मैं सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से फीस लेना शुरू कर दूं? लानता है ऐसे सीएम के ऊपर। मैं अपने अस्पतालों इलाज कराने वाले लोगों से दवाइयों के पैसे लेने शुरू कर दूं? मैं अपने अस्पतालों में आने वाले मरीजों से ऑपरेशन के पैसे लेने शुरू कर दूं? जांच के पैसे लेने शुरू कर दूं? लानत है मेरी जिंदगी के ऊपर, अगर ऐसा करता हूं तो।
आपको बता दें कि, दिल्ली चुनाव जीतने के बाद विपक्ष के कई नेताओं ने केजरीवाल सरकार पर यह आरोप लगया था कि, फ्री योजना देकर आम आदमी पार्टी ने लोगों को लुभा रहे है।