नई दिल्ली : पति-पत्नी के संबंध को लेकर आपने ऐसे कई मामले सुने होंगे, जिसे लेकर दोनों में अलगाव हो जाता है। जिसका प्रमुख कारण पति-पत्नी का आपस में ना बनना, किसी बात को लेकर मनमुटाव या झगड़ा होना या सेक्स की संतुष्टि ना देना होता है। वहीं इससे अलग नाइजीरिया से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें आपसी मनमुटाव या संतुष्टि नहीं, बल्कि गुप्तांग की लंबाई अधिक होना है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक एक पत्नी ने अपने पति की गुप्तांग की लंबाई अधिक होने के कारण कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और तलाक की अर्जी दी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। आपको बता दें कि महिला का नाम आएशा दन्नुपावा है, जिन्होंने अपने पति अली मैजिनरी के साथ शादी के रिश्ते को खत्म कर लिया। आएशा ने कोर्ट को बताया कि पहली शादी टूटने के बाद उन्होंने मैजिनरी से दूसरी शादी की थी। स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार पति के घर जाने से पहले दूल्हे को दुल्हन के माता माता-पिता के घर बुलाया जाता है।
यही वो मौका था जब दोनों पहली बार हम बिस्तर हुए। पहले अनुभव के साथ ही आएशा का ट्रॉमा शुरू हो गया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि वो हमारे घर आए और हम दोनों पहली बार हम बिस्तर हुए, लेकिन वो अनुभव किसी खराब सपना से कम नहीं था। उन्होंने बताया कि सेक्स का लुत्फ़ उठाने के बजाय इसका अनुभव कुछ अलग ही था, क्योंकि उनका गुप्तांग कुछ ज्यादा ही बड़ा था।
पहले कड़वे अनुभव के बाद आएशा ने दवा ली और उन्होंने अपनी मां से इस अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे आपको अच्छा लगने लगेगा। नाइजीरियाई मीडिया को आएशा ने बताया कि इसके बाद उनकी मां ने उन्हें दवा भी दी।
आएशा के मुताबिक उन्होंने फिर अंतरंग संबंधों का लुत्फ लेने की कोशिश की, लेकिन दर्द असहनीय था। इसके बाद दोनों ने निर्णय लिया कि कोई भी दवा उनकी सेक्स लाइफ और शादी को बचा नहीं सकती। आएशा के पति ने भी अपनी पत्नी की हां में हां मिलाई और कहा कि वो शादी को और ज्यादा बनाए नहीं रखना चाहते। लेकिन उन्होंने तलाक के लिए शादी में दिया गया दहेज और कोर्ट फीस वापस करने की मांग जरूर की।
आपको बता दें कि इस मामले की सुनवाई नाइजीरिया के जम्फारा राज्य में इस्लामिक शरिया कोर्ट में हो रही थी, जहां शादी के एक हफ्ते बाद दर्ज की गई याचिका को कोर्ट ने मंजूर कर लिया। बता दें कि जम्फारा नाइजीरिया की राजधानी लागोस से करीब 500 मीटर दूर उत्तर-पश्चिम में है। यह नाइजीरिया का पहला राज्य है जहां शरीया कानून को मान्यता दी गई है। आमतौर पर पुरुषों के गुप्तांग की लंबाई चरम अवस्था में 5.2 इंच यानी करीब 13.12 सेमी होती है। जबकि शिथिल अवस्था में यह लंबाई 3.6 इंच यानी 9.16 सेमी होती है।