कोरोना का संकट जबसे शुरू हुआ है उसके बाद से ही कीमती धातुओं की कीमत में तेजी देखी जा जा रही है। 2011 के बाद पहली बार चांदी ने 70 हज़ार रुपये प्रति किलो के स्तर को पार किया है।
इसके अलावा सोना 55000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। वैश्विक बाजार में सोने का भाव 2000 डॉलर प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ने के बाद नई ऊंचाई पर गया है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के नेशनल सेकेट्ररी सुरेंद्र मेहता बताया कि हाजिर में बीते सत्र में चांदी का भाव 69,999 रुपये प्रति किलो तक उछला था।
उन्होंने यह भी बताया कि आगे अंतर्राष्ट्रीय व घरेलू वायदा बाजार में जारी तेजी को देखते हुए आगे चांदी में और उछाल आ सकता है।