ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सुपरस्टार है और अक्सर हॉलीवुड के एक्शन हीरोज़ से उनकी तुलना होती है। हो भी क्यों ना ! पिछले साल आयी “वार ” में हम इसकी झलक देख ही चुके है की क्यों ऋतिक बेस्ट है !
वैसे एक अभिनेता और डांसर होने के अलावा ऋतिक में एक और टैलेंट है और वो है इनका गाना, दरअसल ऋतिक कई बार यह कह चुके है की उन्हें ” तेरा जैसा यार कहा, कहा ऐसा याराना ” गाना बेहद पसंद है। आप इस गाने को इस वीडियो में सुन सकते है –
दरअसल 1981 में आयी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कादर खान, अमजद खान और दिवंगत ऋषि जी की पत्नी नीतू मुख्य भूमिका में थे और इस फिल्म का संगीत ऋतिक के चाचा जी यानी राजेश रोशन ने दिया था। इस गाने को किशोर जी ने गाया था और अंजान ने लिखा था।
कई अवार्ड शो में उन्होंने इस गाने की पंक्तियां भी गयी है। लेकिंन लॉकडाउन में उन्होंने बाकायदा पियानो बजाते हुए इस गाने को गाया और शेयर किया है।
शेयर करते ही यह वीडियो वायरल हो गया और हर कोई उनकी तारीफ़ कर रहा है। मशहूर फिल्म निर्देशक करण जौहर ने लिखा कि ” तुम्हारी परफॉर्मेंस तुम्हारी तरह ही स्पेशल थी ” .
आपको बता दे, कैप्शन में ऋतिक लोगों से अपील करते हुए लिखा, आप घरों में रहे और सुरक्षित रहे। जितना हो सकें, जरूर दान करें।