1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. सम्मान पर्व: कोरोना योद्धाओं को सलाम कर रही सेना, आसमान से फूलों की बारिश

सम्मान पर्व: कोरोना योद्धाओं को सलाम कर रही सेना, आसमान से फूलों की बारिश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सम्मान पर्व: कोरोना योद्धाओं को सलाम कर रही सेना, आसमान से फूलों की बारिश

कोरोना के कर्मवीरों को आज सरहद के शूरवीर सलामी पेश कर रहे हैं। सेना के तीनों अंगों के जवान कोरोना को शिकस्त देने में जुड़े हजारों डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी और दूसरे फ्रंटलाइन योद्धाओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन पर पुष्पवर्षा कर रहे हैं।

भारतीय वायुसेना ने सुखोई जैसे लड़ाकू विमान के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित कोरोना वायरस अस्पतालों के ऊपर फूल बरसाने शुरू कर दिए हैं।

वायुसेना के परिवहन विमान रविवार सुबह 7.52 बजे जम्मू कश्मीर की डल झील के ऊपर से फ्लाईपास्ट करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद सुबह 8.55 पर चंडीगढ़ में सुखना झील से होकर गुजरे।

बताते चले, पश्चिमी नौसेना कमांड के 5 नौसनिक पोत शाम को 7.30 बजे से रात 11.59 बजे तक मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर रोशनी करेंगे। ये पोत ‘इंडिया सैल्यूट्स कोरोना वारियर्स’ जैसे बैनर लहराएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...