1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. गृहमंत्री आमित शाह आज करेंगे पूर्वी जोनल काउंसिल की बैठक

गृहमंत्री आमित शाह आज करेंगे पूर्वी जोनल काउंसिल की बैठक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गृहमंत्री आमित शाह आज करेंगे पूर्वी जोनल काउंसिल की बैठक

भुवनेश्वर में होने वाली पूर्वी जोनल काउंसिल की 24वीं बैठक की आज गृहमंत्री अमित शाह अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में बिहार, झारखंड, ओडोशा और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। जोनल काउंसिल का पदेन अध्यक्ष केंद्रीय गृहमंत्री होता है।

बताते चले कि, कई राज्यों के बीच और केंद्र एवं राज्यों के बीच मिलकर काम करने की संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से राज्य पुनर्गठन कानून वर्ष 1956 के अंतर्गत जोनल काउंसिलों का गठन किया गया था। जोनल काउंसिलों को यह अधिकार दिया गया है कि वह आर्थिक और सामाजिक योजना के क्षेत्र में आपसी हित से जुड़े किसी भी मसले पर विचार-विमर्थ करें और अपनी सिफारिशें केंद्र को दें।

गौरतलब हो कि ये जनल काउंसिलें आर्थिक और सामाजिक, आयोजना, भाषायी अल्पसंख्यकों, अंतर राज्यीय परिवहन जैसे साझा हित के मुद्दों के बारे में केंद्र और राज्य सरकारों को सलाह दे सकती है। राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के भाग-3 के तहत पांच जोनल काउंसिल स्थापित की गई हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...