1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. अमित शाह ने बताया राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होगा दलित

अमित शाह ने बताया राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होगा दलित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमित शाह ने बताया राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होगा दलित

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में भव्य एवं दिव्य राम मंदिर निर्माण के लिए आज ट्रस्ट की घोषणा करने के बाद अब सरकार पूरी करह ऐक्टिव हो गई है। गृह मंत्री अमित शाहन ने अब यह जानकारी दी है कि ट्रस्ट में कौन-कौन शामिल होगा। ट्विटर पर कई ट्वीट करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह भी कहा कि, एक ट्रस्टी हमेशा दलित समाज से रहेगा।

अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, श्री राम जन्मभूमि पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार आज भारत सरकार ने अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण की दिशा में अपनी कटिबद्धता दिखाते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र नाम से ट्रस्ट बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

भारत की आस्था और अटूट श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री राम के मंदिर के प्रति प्रधानमंत्री जी की प्रतिबद्धता के लिए मैं उनका कोटि-कोटि अभिनन्दन करता हूं। आज का यह दिन समग्र भारत के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का दिन है।

यह ट्रस्ट मंदिर से सम्बंधित हर निर्णय लेने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगा और 67 एकड़ भूमि ट्रस्ट को हस्तांतरित की जाएगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि करोड़ों लोगों का सदियों का इंतजार शीघ्र ही समाप्त होगा और वे प्रभु श्री राम की जन्मभूमि पर उनके भव्य मंदिर में दर्शन कर पाएंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में 15 ट्रस्टी होंगे जिसमें से एक ट्रस्टी हमेशा दलित समाज से रहेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...