1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पुलिस किसी की दुश्मन नहीं, उसका सम्मान करे: अमित शाह

पुलिस किसी की दुश्मन नहीं, उसका सम्मान करे: अमित शाह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पुलिस किसी की दुश्मन नहीं, उसका सम्मान करे: अमित शाह

दिल्ली पुलिस के 73 वें स्थापना दिवस के मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम में शिरकत की और अपने संबोधन में उन्होंने लोगों से पुलिस का आदर और सम्मान करने की अपील की।

इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यह गर्व की बात है कि दिल्ली पुलिस की शुरुआत भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल ने की थी। मुझे यकीन है कि यह अभी भी पूरे संगठन को प्रेरणा प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद 35000 से ज्यादा पुलिस के जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान देश की सुरक्षा और देश की कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिया है। हमारे लिए अनेक त्योहार होते हैं लेकिन पुलिस के लिए हर त्योहार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का मौका होता है।

अमित शाह ने कहा कि इतनी जिम्मेदारी के साथ जो अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, उनका सम्मान देश के हर नागरिक के हृदय में होना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि हमें समझना चाहिए कि पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए है। इसलिए केवल उसकी आलोचना या उपद्रवियों की तरह से उन्हें निशाना बनाना ठीक नहीं है, उसके काम को भी समझना चाहिए। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...