इस देश के हिंदुओं को जिस लम्हे का 500 साल से भी अधिक का समय इंतज़ार करना पड़ा आख़िरकार वो लम्हा करीब आ रहा है , जी हां ठीक एक दिन के बाद राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन होने वाला है।
इस भूमि पूजन का कार्य खुद देश के पीएम मोदी जी के हाथों होगा। शास्त्रों में गणेश जी को प्रथम देव कहा गया है इसलिए आज से ही समारोह की औपचारिक शुरुआत गणेश पूजा के साथ की जा रही है।
इसके अलावा खुद सीएम योगी आज अयोध्या जा रहे है। ये पूजन सुबह 9 बजे शुरू होकर क़रीब 5 घंटे तक चलेगा और इसमें कुल 6 पुजारी शामिल होंगे।
वही इसके बाद अगले दिन यानी 5 अगस्त को शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन कार्यक्रम होगा। भूमि पूजन समारोह में शांतिपूर्वक हो और कोई बाधा न पैदा हो, इसकी कामना की जाएगी।