हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के चौरा इलाके में जंगल की आग भड़क गई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। वहीं इस आग से कितना नुकसान हुआ है इस पर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। जंगल में भीषण आग लगने से आस-पास के लोगों में डर का माहौल है।

बता दें कि, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो सकता है। चौरा, तरंडा, रोकचरंग-काचरंग, रूपी, छोटा-बड़ा कंबा आदि स्थानों पर एक हफ्ते से जंगलों में आग लगी हुई है, जिससे नव संपदा तबाह हो गई है। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, आग पर काबू पाने के लिए वन कर्मचारी तैनात किए गए हैं। स्थानीय लोगों की भी इसमें मदद कर रहे है।

साथ ही उन्होंने यह बताया कि, जंगल में रहने वाले पशु-पक्षी अन्य जानवरों को काफी परेशानी हो रही है। कई जानवर मर भी चुके हैं और बाकी के जानवर आस-पास के गांवों में घुस गए है। जिस वजह से गांव के लोगों में भी डर है।