1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने चिपकाए 6 मोस्टवांटेड आतंकवादियों के पोस्टर

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने चिपकाए 6 मोस्टवांटेड आतंकवादियों के पोस्टर

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, इसे लेकर लाल किले के आसपास भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। खास बात ये है कि दिल्ली पुलिस ने लाल किले के आसपास मोस्टवांटेड आतंकवादियों के पोस्टर चिपकाए हैं। इस पोस्टर में छह आतंकियों की फोटो लगी है, जिनका संबंध आतंकी संगठन अलकायदा से जु़डा है।

By: Amit ranjan 
Updated:
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने चिपकाए 6 मोस्टवांटेड आतंकवादियों के पोस्टर

नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, इसे लेकर लाल किले के आसपास भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। खास बात ये है कि दिल्ली पुलिस ने लाल किले के आसपास मोस्टवांटेड आतंकवादियों के पोस्टर चिपकाए हैं। इस पोस्टर में छह आतंकियों की फोटो लगी है, जिनका संबंध आतंकी संगठन अलकायदा से जु़डा है।

आपको बता दें कि इस पोस्टर में उन आतंकियों का नाम, उनका पता भी लिखा हुआ है। साथ ही दिल्ली पुलिस ने इन पोस्टरों के जरिए आम नागरिकों से अपील की है कि यदि इनमें से कोई भी या फिर अन्य कोई संदिग्ध की जानकारी मिलती है या कहीं पर दिखाई दे तो फौरन पुलिस को सूचित करें।

अलकायदा से जुड़े हैं ये 6 आतंकी     

दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि जिन आतंकियों के पोस्टर लगाए गए हैं वह सभी आतंकी संगठन अलकायदा से जु़डे हैं। इनका इरादा स्वतंत्रता दिवस से पहले या उसी दिन राष्ट्रीय राजधानी में किसी बड़े आतंकी घटना को अंजाम देना है। पुलिस ने यह भी दावा किया है कि ये सभी न सिर्फ दिल्ली बल्की देश के बाकी हिस्सों में भी आतंकी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इनका इरादा देश में अशांति फैलाना और लोगों के मन में डर पैदा करना है।

चूंकि खुफिया ऐजेंसियों ने कई इनपुट दिए हैं और ये संभावना जताई है कि राष्ट्रीय राजधानी में आंदोलन कर रहे किसानों की आड़ में ये आतंकी अपने मकसद को अंजाम दे सकते हैं। इस साल 26 जनवरी को किसानों के विरोध -प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, ठीक उसी तरह की बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं।

इतना ही नहीं, आतंकी अपने मकसद को पूरा करने के लिए ड्रोन का भी सहारा ले सकते हैं। अभी बीते महीने जम्मू स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकियों ने ड्रोन हमला किया था। हालांकि कुछ ज्यादा क्षति नहीं हुई थी। इसके बाद से ही पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने एहतियात के तौर पर राष्ट्रीय राजधानी में कुछ दिनों के लिए ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...