1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. 14 हजार नए बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट बनाएगा एचडीएफसी बैंक, अगले साल तक होगी नियुक्ति

14 हजार नए बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट बनाएगा एचडीएफसी बैंक, अगले साल तक होगी नियुक्ति

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
14 हजार नए बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट बनाएगा एचडीएफसी बैंक, अगले साल तक होगी नियुक्ति

ग्रामीण इलाकों में पहुंच बढ़ाने के प्रयास के तहत निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा एचडीएफसी बैंक अपने बैंक मित्रों की संख्या को इस वित्त वर्ष के अंत तक बढ़ाकर 25,000 करने की योजना बना रहा है।

एचडीएफसी बैंक की कंट्री हेड स्मिता भगत का कहना है कि मार्च 2020 तक हमारे बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट की संख्या 25 हजार हो जाएगी।

स्मिता भगत का कहना है कि हम अपने दूरदराज के ग्राहकों को अच्छी बैंकिंग सुविधाएं देने का प्रयास करते हैं।

इसके लिए हमने अब तक 11 हजार बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट नियुक्त किए हैं। चालू वित्त वर्ष के अंत तक हम इनकी संख्या को बढ़ाकर 25 हजार करने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ग्राहक को बैंक मित्रों के जरिये खाता खोलना, मियादी जमा, भुगतान उत्पाद और ऋण जैसी सभी बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

आपको बता दे, केवल वही आदमी बैंक मित्र बनने के लिए आवेदन कर सकता है, जिनके पास कंप्यूटर या लैपटॉप है. इंटरनेट की सुविधा है, प्रिंटर, स्कैनर है। इन सब के अलावा कम से कम 100 वर्ग फुट में ऑफिस होना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...