प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य पुरी ने बैंक में अपनी 95 प्रतिशत हिस्सेदारी 842.87 करोड़ रुपये में बेच दी है।
आपको बता दे, पुरी ने शेयरों की यह बिक्री बीते सप्ताह 21 से 23 जुलाई के बीच की है। इन शेयरों की बिक्री 842.87 करोड़ रुपए में हुई है।
पुरी अक्टूबर में बैंक के टॉप पोस्ट से रिटायर होने वाले हैं और वह 1994 में बैंक की स्थापना के समय से ही इसके एमडी के रूप में सेवा दे रहे हैं।
एचडीएफसी बैंक को भारत का सबसे बड़ा निजी बैंक बनाने का श्रेय आदित्य पुरी को ही जाता है। आज बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 6.14 लाख करोड़ रुपए है।