हाथरस की घटना पर कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर जोरदार वार किया है। सुरजेवाला ने अपने ट्वीट में कहा है कि श्रीमती स्मृति ईरानी जी, सिर्फ़ इतना बताइये ! आदित्यनाथ को चूड़ियाँ भेंट करने कब जाएँगी?
श्रीमती स्मृति ईरानी जी,
सिर्फ़ इतना बताइये !
आदित्यनाथ को चूड़ियाँ भेंट करने कब जाएँगी?#Hathras #HathrasHorrorShocksIndia
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 3, 2020
इससे पहले स्मृति ईरानी ने शनिवार को राहुल गांधी की हाथरस यात्रा पर टिप्पणी की थी। जिसमें उन्होंने राहुल गाँधी की यात्रा को लेकर बोला था कि जनता ये समझती है कि राहुल गांधी कि हाथरस की तरफ कूच राजनीति के लिए है, इंसाफ के लिए नहीं। इसके जवाब में रणदीप सिंह सुरजेवाला ने स्मृति ईरानी को यह जवाब दिया है।
इससे पहले सुरजेवाला ने हाथरस के पीड़ित परिवार का नार्को टेस्ट कराने के यूपी सरकार के फैसले पर हमला किया था। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, “हाथरस में पीड़ित दलित परिवार के नार्को टेस्ट की खबर आदित्यनाथ सरकार के पागलपन का जीता जागता सबूत है, पीड़ित बेटी का न इलाज हुआ, न न्याय मिला, रात को ढाई बजे पीड़ित बेटी का शव जलाया। पिता को धमकी दी गई। मोबाइल तक छीन लिया। गांव में मीडिया नहीं जा सकता। अधर्मी योगी इस्तीफा दो।”