1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गाँधी ने सीएम योगी पर साधा निशाना कहा, UP सरकार की शर्मनाक चाल

राहुल गाँधी ने सीएम योगी पर साधा निशाना कहा, UP सरकार की शर्मनाक चाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राहुल गाँधी ने सीएम योगी पर साधा निशाना कहा, UP सरकार की शर्मनाक चाल

उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़ित का मामले सियासती तौर पर बहुत गर्म होता जा रहा है। सभी पार्टी इस मामले को लेकर योगी सरकार को घरने में लगी हुई है। राहुल गांधी लगातार हाथरस मामले पर योगी सरकार को अपने सवालो से घेरने की कोशिश कर रहे है। वह लगतार अपने ट्विटर हैंडल पर हाथरस की घटना को लेकर रहे है उन्होंने ट्वीट करके  कहा कि ये सब सिर्फ़ दलितों को दबाकर उन्हें समाज में उनका ‘स्थान’ दिखाने के लिए UP सरकार की शर्मनाक चाल है।

इससे पहले भी राहुल गाँधी ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत की एक बेटी का रेप-क़त्ल किया जाता है, तथ्य दबाए जाते हैं और अन्त में उसके परिवार से अंतिम संस्कार का हक़ भी छीन लिया जाता है। ये अपमानजनक और अन्यायपूर्ण है।

इससे पहले भी राहुल गाँधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस घटना को लेकर ट्वीट करके योगी सरकार से इस्तीफा देने की मांग कर रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...