दिल्ली में सीएए के विरोध में पिछले चार दिन से जबरदस्त हिंसा हो रही है। इस हिंसा को लेकर राजनीतिक पार्टियां एक के बाद एक अपना बयान दे रही हैं, अब हरियाणा से भाजपा के मंत्री रणजीत चौटाला ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि, दंगे तो हते रहे हैं, पहले भी होते रहे हैं। जब इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी, तब भी पूरी दिल्ली जलती रही, ये तो जिंदगी का हिस्सा है।
रणजीत सिंह हरियाणा सरकार में बिजली मंत्री हैं। वो हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी देवीलाल के पुत्रा और ओमप्रकाश चौटाला के छोटे भाई हैं। दिल्ली हिंसा को लेकर दिए गए उन इस बयान की काफी निंदा हो रही है।
बताते चले कि, दिल्ली की हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायलल हैं। इस हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुए सख्त टिप्पणियां की हैं।