मामला पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है जहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में सभासद के भाई के गोली लग गई।
घायल ने दो अज्ञात बदमाशों पर लॉक डाउन के दौरान गोली मारने का आरोप लगाया है तो वही इस पूरे मामले में हापुड़ एसपी संजीव सुमन का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है.
मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही गोली कब कहां और कैसे लगी यह स्पष्ट हो पाएगा फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घायल युवक को इलाज के लिए हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है ।