1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. संभल में मुठभेड़ के दौरान सरकारी पिस्टल बरामद

संभल में मुठभेड़ के दौरान सरकारी पिस्टल बरामद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संभल में मुठभेड़ के दौरान सरकारी पिस्टल बरामद

संभल के नखासा थाना इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई.मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया.वहीं एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गया. जिसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश से सीएए बवाल के दौरान इंस्पेक्टर से लूटी गयी सरकारी पिस्टल बरामद की है. जो कि 20 दिसंबर को संभल में सीएए के विरोध में उपद्रव के दौरान इस्पेक्टर से मारपीट कर लूटी गई थी.बता दें कि तड़के सुबह संभल जोया मार्ग पर बाईपास रोड पर पुलिस गश्त के दौरान बाइक सवार युवक के पुलिस को देखकर भागने पर शक होने के बाद पुलिस ने पीछा किया तो पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की. जिसके बाद पुलिस टीम ने बदमाश को चारों तरफ से घेर लिया और इस दौरान बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. वहीं इस दौरान एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी. पुलिस ने आनन-फानन में बदमाश को घायल हालत में गिरफ्तार करके पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी तो एडिशनल एसपी आलोक जयसवाल और सीओ आधा दर्जन थानों के पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.पुलिस ने घायल हालत में गिरफ्तार किए गए बदमाश के पास से सरकारी 9 एमएम पिस्टल बरामद की है जो कि 20 दिसंबर को संभल में नागरिक संशोधन कानून के विरोध में हुए उपद्रव के दौरान स्पेक्टर सतीश आर्य से नखासा इलाके में ही लूटी गई थी.जिसको आज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदमाश से बरामद किया. लेकिन इससे भी ज्यादा खास बात यह है कि आज जब संभल पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई तो बदमाश ने सरकारी पिस्टल से ही पुलिस टीम पर फायरिंग की. जिसके बाद घेराबंदी कर बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया. फिलहाल घायल बदमाश और घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर पहुंचे एडिशनल एसपी आलोक कुमार जायसवाल का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश नसीम को गिरफ्तार किया गया है जो कि नखासा इलाके का रहने वाला है इसके पास से एक सरकारी पिस्टल बरामद हुई है जो संभल में नागरिक संशोधन कानून के विरोध में हुए उपद्रव के दौरान इस्पेक्टर से छीनी गई थी.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...