कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के परिवार और उनके करीबी 22 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही वो विपक्ष के निशाने पर है।
विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है और मांग कर रहा है कि उनके ऊपर मुकदमा दर्ज किया जाए। इस बीच सरकार खुद सतपाल महाराज के बचाव में उतर आयी है।
आपको बता दे कि शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने सरकार में मंत्री सतपाल का बचाव किया है।
उन्होंने एक बयान जारी करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी के लोग दुष्प्रचार कर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे है।
उन्होंने कहा की पिछले 3 माह से कोई विदेश यात्रा उन्होंने नहीं की वहीं घर में आये हुए मेहमानों के बारे में भी उन्होंने समय से सबको जानकारी दी थी।
उन्होंने खुद सहयोग करते हुए अपने सभी करीबी और परिजनों के टेस्ट करवाए है। मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस इस मांमले में ओछी राजनीति कर रही है।