1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. टैक्स स्लैब में सरकार ने दी लोगों को बड़ी राहत, इन लोगों पर पड़ेगा खासा प्रभाव

टैक्स स्लैब में सरकार ने दी लोगों को बड़ी राहत, इन लोगों पर पड़ेगा खासा प्रभाव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
टैक्स स्लैब में सरकार ने दी लोगों को बड़ी राहत, इन लोगों पर पड़ेगा खासा प्रभाव

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल के बजट में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए बजट में खास इंतजाम किया है। इस साल के बजट में उन्होने आयकरदाताओं को भारी छूट दी है। आयकर दाताओं को भारी छूट देते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि “जब दुनिया इतने बड़े संकट से गुजर रही है, तब सभी की नजरें भारत पर हैं। ऐसे में हमें अपने टैक्सपेयर्स को सभी सुविधाएं देनी चाहिए”।  इसके बाद उन्होने एलान किया कि भारत में अब 75 साल से ऊपर के पेंशनधारियों को टैक्स नहीं देना पड़ेगा।

आइये जानते हैं कि क्या खास है? करदाताओं के लिए इस साल के बजट में…

सरकार ने इस साल के बजट में सीनियर सिटीजन को भारी राहत दी है। वित्तमंत्री ने कहा कि अब 75 साल से ऊपर के पेंशनधारियों को टैक्स रिटर्न नहीं भरना पड़ेगा। इतना ही नहीं आगे उन्होने कहा कि सरकार इस साल के बजट में कर व्यवस्था को फेसलैस करने की योजना बना रही है। सरकार ने इस साल के बजट में एनआरआई लोंगो के छू देने का प्रावधान किया है। वित्तमंत्री ने कहा कि   एनआरआई लोगों को टैक्स भरने में काफी मुश्किलें होती थीं, लेकिन अब इस बार उन्हें डबल टैक्स सिस्टम से छूट दी जा रही है।

टैक्स रिअसेसमेंट में भी सरकार ने बड़ी राहत दी है, पहले टैक्स रिअसेसमेंट 6 साल और गंभीर मामलों में 10 साल बाद भी केस खोले जा सकते थे। जिसको घटाकर सरकार ने अब 3 साल कर दिया है। आगे उन्होने कहा कि गंभीर मामलों में जब एक साल में 50 लाख से ज्यादा की इनकम छिपाने की बात होगी, तभी 10 साल तक के केस खोले जा सकेंगे। इन मामलो को खोलने के लिए कमिश्नर अपनी मंजूरी देगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...