1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर: चौरी चौर की धरती से शहीदों को किया गया नमन

गोरखपुर: चौरी चौर की धरती से शहीदों को किया गया नमन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोरखपुर: चौरी चौर की धरती से शहीदों को किया गया नमन

{ गोरखपुर से प्रदीप आनंद की रिपोर्ट }]

पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए देश के वीर जवानों को उनके शहादत के पहली बरसी पर पूरे देश में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई, इसी कड़ी में ऐतिहासिक धरती चौरीचौरा में भी सीआरपीएफ की उन 40 शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न हिंदू संगठनों ने एक साथ एकत्रित होकर।

मुंडेरा बाजार से होते हुए बस स्टेशन रेलवे स्टेशन के रास्ते सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में कैंडल और तिरंगा लेकर कई किलोमीटर पदयात्रा करते हुए शहीद स्मारक पर पहुंचकर 2 मिनट का मौन रखकर देश के वीर सपूतों के लिए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।

गौरतलब है कि 14 फरवरी, 2019 का वो मनहुस काला दिन जब अपने देश के जवानों की शहादत की खबर पर सभी लोगो की आंखों में आंसू आ गए थे। उस वक्त आतंकियों ने वीर जवानों के काफिले पर हमला कर दिया था। जिसमे देश के 40 जवानों ने अपनी शहादत दी थी।

इस हृदय विदारक घटना के एक साल बाद भी लोगो के दिलों में पुलवामा हमला का दर्द उसी तरह मौजूद है। इसलिए चारो तरफ शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम के आयोजक अभय शाहू ने कहा कि देश के शहीद जावनो को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करने का एक छोटा सा प्रयास किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...