रिपोर्ट: सत्यम दुबे
गोरखपुर: योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति से सूबे में अपराधियों में खौफ का माहौल बना है। योगी सरकार उत्तर प्रदेश को अपराधी/ माफिया मुक्त प्रदेश बनाने के तहत कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत गोरखपुर पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक लाख का कुख्यात अपराधी विजय प्रजापति ढेर हो गया मुठभेड़ में ढ़ेर कर दिया।
आपको बता दें कि बदमाश विजय प्रजापति पुलिस से घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था। जिसके बाद पुलिस को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस की फायरिंग से वह घायल हो गया था। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अपराधी विजय ने कुछ दिन पहले एक लड़की काजल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस पर अपराध के दर्जनों मामले दर्ज थे। वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक (SSP) ने बताया कि बीती देर रात चेंकिंग चल रही थी। इसके बाद विजय प्रजापति के संभावित ठिकाने पर जब पुलिस टीम पहुंची तो विजय ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा।
SSP ने बताया कि पुलिस ने भी जवाब दिया। इस जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा भाग गया। फायरिंग में घायल होने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गगहा के बदमाश पर एक लाख रुपये का इनाम था।
मुठभेड़ गगहा क्षेत्र के सोनबरसा में हुई। विजय का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसके पास से एक मोटरसाइकिल और 2 पिस्टल बरामद की गई है। मृतक आरोपी के पास से CBI और हरियाणा पुलिस की फर्जी ID बरामद की गई है।
बदमाश विजय पर यूपी और उत्तराखंड में हत्या ,लूट ,फिरौती जैसे जघन्य अपराधों के करीब डेढ़ दर्जन केस दर्ज हैं। विजय गगहा क्षेत्र के भलुआन में छात्रा के हत्या का आरोपी था। बीते 20 अगस्त को छात्रा काजल पिता से हो रही मारपीट का वीडियो बना रही थी। वीडियो बनाने से नाराज अपराधी विजय ने काजल को गोली मारी थी। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई थी।