1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर: तरकुलहा मंदिर में शराब पर पाबंदी लगाने के लिए पुलिस ने बनाई रणनीति

गोरखपुर: तरकुलहा मंदिर में शराब पर पाबंदी लगाने के लिए पुलिस ने बनाई रणनीति

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोरखपुर: तरकुलहा मंदिर में शराब पर पाबंदी लगाने के लिए पुलिस ने बनाई रणनीति

{ गोरखपुर से प्रदीप आनंद की रिपोर्ट }

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा सभी पुलिस कप्तानों को सख्त रूप से आदेश दिया गया है कि कहीं भी सार्वजनिक व धार्मिक स्थल के आसपास खुले में शराब पीने वालों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए।

Gorakhpur: Police formulated strategy to ban liquor in Tarkulaha temple

गोरखपुर में सीएम योगी के आदेश का पालन करते हुए एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को सख्त हिदायत दी है कि सार्वजनिक व धार्मिक स्थानों के आस-पास खुले में शराब पीने वालों पर नकेल कसी जाए। अगर अगर कहीं पर भी आदेश के पालन में कमी मिली तो उस क्षेत्र के थाना प्रभारी को दोषी माना जाएगा साथ ही उन पर कार्रवाई भी की जाएगी।

गौरतलब है कि माँ तरकुलहा मंदिर परिसर के आसपास कई शराब की अनुबंधित दुकानें भी हैं ।पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों के अनुसार तरकुलहा देवी मंदिर परिसर में मारपीट की 60 फ़ीसदी से अधिक घटनाओं का कारण खुले में शराब पीना है।

Gorakhpur: Police formulated strategy to ban liquor in Tarkulaha temple

मंदिर परिसर में शराब पीने वालों के कारण पूर्व में हुई मारपीट की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए चौरीचौरा पुलिस ने एक रणनीति तैयार की है। जिसके तहत स्थानीय क्षेत्राधिकारी रचना मिश्रा के आदेश पर थानेदार राजू सिंह ने तरकुलहा मंदिर परिसर के व्यवसाई नेताओं के साथ तरकुलहा मंदिर परिसर के सभी दुकानदारों के साथ बातचीत कर खुले में शराब पीने वालों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का एक सकारात्मक प्रयास किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...