1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर: प्रदेश में अलग स्थान बना रहा करमहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

गोरखपुर: प्रदेश में अलग स्थान बना रहा करमहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोरखपुर: प्रदेश में अलग स्थान बना रहा करमहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

{ गोरखपुर से प्रदीप आनंद की रिपोर्ट }

प्राथमिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार युद्ध स्तर पर लगी हुई है। खासकर सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार जब से बनी है गोरखपुर जिले में चौमुखा विकास हो रहा है। चारों तरफ सभी विभागों के जिम्मेदार आला अधिकारी व स्थानीय अधिकारी सीएम का जिला होने के कारण अपने अपने विभाग में अलग-अलग तरह से विशेष कार्य कर प्रदेश में एक नजीर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं।

कुछ ऐसा ही एक प्रयास चौरीचौरा तहसील के सरदारनगर ब्लॉक में स्थित करमहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए प्रभारी चिकित्सक डॉ हरिओम पांडेय ने भी किया है। गौरतलब है कि पहले इस स्वास्थ्य केंद्र की हालत खराब थी साफ-सफाई से लेकर परिसर में आने जाने मैं काफी दिक्कत होती थी। खासकर बरसात के दिनों में आने वाले मरीजों और तीमारदारों की मुसीबतें बढ़ जाती थी लेकिन वर्तमान समय में डॉ हरिओम पांडेय के प्रयास से स्थिति बदल चुकी है।

करमहा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इन दिनों मरीजो व तीमारदारों के आने जाने की संख्या बढ़ गई है,कारण यहाँ की स्वास्थ्य व्यवस्था व इंफ्रास्ट्रक्चर है। इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थानीय लोगो का विश्वास बढ़ रहा है।

काफी संख्या में लोग यहाँ आ रहे है और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ ले रहे है।साथ ही यहाँ की साफ सफाई व निर्माणाधीन हर्बल गार्डेन में की छटा को देखने के लिए लोगो की भीड़ भी इकट्ठा हो रही है, शनिवार को मरीजों व तीमारदारों की संख्या में अधिक हो रही है। क्योंकि ग्राम प्रधान धीरू सिंह द्वारा मरीजों और तीमारदारों के लिए फ्री भोजन की व्यवस्था कर रहे है।

इस पर बोलते हुए करमहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए प्रभारी चिकित्सक डॉ हरिओम पांडेय ने कहा कि जब मैं यहाँ आया व्यवस्था ठीक नही थी। स्थानीय मरीजो व तीमारदारों की व्यवस्था ठीक नही थी।मैंने जिले के जिम्मेदार अधिकारियों से बात की और उनके सहयोग से अब इस इस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थिति बदल चुकी है।

यहाँ मरीजों व तीमारदारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के साथ साथ हर्बल गार्डेन व एक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर वाली सुविधा देने की प्रयास किया जा रहा है।साफ तौर पर साफ सफाई व सकारात्मक परिवेश से मरीजों को क्षेत्र के अन्य निजी संस्थानों से बेहतर सुविधाएं मिलने के कारण लोग यहाँ अपना विश्वास दिखा रहे है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...