1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. रवि किशन को मिली Y प्लस सिक्योरिटी,सीएम योगी को कहा धन्यवाद

रवि किशन को मिली Y प्लस सिक्योरिटी,सीएम योगी को कहा धन्यवाद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रवि किशन को मिली Y प्लस सिक्योरिटी,सीएम योगी को कहा धन्यवाद

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर मचे बवाल के बीच फिल्म अभिनेता व उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से सांसद रवि किशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रवि को अब Y+ श्रेणी की सिक्यॉरिटी दी गई है। रवि किशन के खिलाफ हो रही बयानबाजी और बॉलीवुड मामलों में उनके बयान के बाद ये सुरक्षा बढ़ाई गई है।

उन्होंने ड्रग्स माफियाओं से धमकी मिलने का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें Y+ श्रेणी की सिक्यॉरिटी दी गई। जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद कहा है। इस बात की जानकारी खुद रवि किशन ने ट्वीट करके दी है।

जिसमें उन्होंने कहा है कि ‘पूजनीय महाराज जी , मेरी सुरक्षा को देखते हुए आपने जो y+ सुरक्षा मुझे उपलब्ध करवाई है इसके लिए मैं , मेरा परिवार तथा मेरे लोक-सभा क्षेत्र की जनता आपकी ऋणी हैं तथा आपका धन्यवाद् करती है मेरी आवाज़ हमेशा सदन मे गूंजती रहेगी।’

बता दें कि संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने पर रवि किशन के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया था। रवि किशन ने सुशांत केस में ड्रग ऐंगल की जांच को लेकर लोकसभा में कहा था कि ड्रग्स की लत का शिकार बॉलीवुड भी है।

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग की लत काफी ज्यादा है। कई लोगों को पकड़ लिया गया है। एनसीबी बहुत अच्छा काम कर रही है। मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं वह इस पर सख्त कार्रवाई करें, दोषियों को जल्द से जल्द पकड़े और उन्हें सजा दे जिससे की पड़ोसी देशों की साजिश का अंत हो सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...