1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. खुशखबरी: मुफ्त में देख सकेंगे ये चार टीवी चैनल्स

खुशखबरी: मुफ्त में देख सकेंगे ये चार टीवी चैनल्स

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
खुशखबरी: मुफ्त में देख सकेंगे ये चार टीवी चैनल्स

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के लिए देश में अभी इक्कीस दिन का लॉकडाउन है और ऐसे में बलोग लोग घरों में कैद है। एक तरफ प्रसार भारती ने 90 के दशक के सुपरहिट रहे रामायण को वापिस लाने का निर्णय लिया वही अब ‘इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन’ ने भी कुछ अहम् घोषणाएं की है।

दरअसल ‘इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन’ ने एलान किया है वो अपने दर्शकों के लिए चार टीवी चैनल मुफ्त करने जा रहा है। इसके तहत ‘इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन’ के सदस्यों ने सोनी के चैनल ‘सोनी पल’, स्टार इंडिया के चैनल ‘स्टार उत्सव’ जी टीवी के चैनल ‘जी अनमोल’ और ‘वायकॉम18’ के कलर्स बुके में शामिल चैनल ‘कलर्स रिश्ते’ को दो माह तक मुफ्त में प्रसारित करने की पेशकश की है।

आपको बता दे, कोरोनावायरस के प्रकोप को देखते हुए सरकार ने लोगों से सोशल डिस्टिंग अपनाने के साथ ही घरों पर ही रहने को कहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...