1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. उज्जैन के खाचरोद की बॉक्सर बेटी का गोल्डन पंच, नेशनल चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

उज्जैन के खाचरोद की बॉक्सर बेटी का गोल्डन पंच, नेशनल चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

खाचरोद से एक बड़ी और गर्व की खबर… यहां की बेटी ने एक बार फिर देशभर में अपना दम दिखाते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है…

By: Naredra 
Updated:
उज्जैन के खाचरोद की बॉक्सर बेटी का गोल्डन पंच, नेशनल चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

उज्जैनः पुणे में 3 अप्रैल को आयोजित राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खाचरोद की होनहार बॉक्सर मंजू बंबोरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इंस्पायर इंस्टिट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स की ओर से खेलते हुए मंजू ने 65 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में रेलवे की शशि चोपड़ा को 5-0 के एकतरफा अंतर से हराया।

खादरोच में जश्न का माहौल

जैसे ही मंजू की जीत की खबर खाचरोद पहुंची, पूरे नगर में जश्न का माहौल बन गया। परिजनों और समाजजनों ने मिठाइयां बांटी, पटाखे फोड़े और सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...