पिछले कुछ दिनों में सोने के दाम में जारी गिरावट का सिलसिला गुरुवार को थम गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को 24 कैरेट सोने का मूल्य 743 रुपये की जबरदस्त उछाल के साथ 52,508 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले सत्र में सोना 51,765 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी की मांग में जबरदस्त बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इस वजह से दिल्ली में चांदी की कीमत में 3,615 रुपये का जबरदस्त उछाल देखने को मिला और इसकी कीमत 68,492 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। इससे पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव 64,877 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा था।