जम्मू कश्मीर के पहले उपराज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद गिरीश चंद्र मुर्मू देश के नए CAG बन गए है।
इस अवसर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता भीम राव अंबेडकर को नमन किया।
बता दे कि मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले गिरीश चंद्र मुर्मू 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं।
मुर्मू राजीव महर्षि का स्थान लेंगे। इस बारे में वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी किया गया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को उनकी जगह जम्मू-कश्मीर का नया राज्यपाल बनाया गया है।
बता दे कि मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। उस समय पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।