1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. गिरिराज सिंह ने कहा, CAA में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा

गिरिराज सिंह ने कहा, CAA में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गिरिराज सिंह ने कहा, CAA में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा

राजधानी दिल्ली में आठ फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे ग्यारह फरवरी को सामने आ गए है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रचंड बहुमत से शानदार जीत दर्ज की है। आप को 70 में से 62 सीटें मिली है। जबकि, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मात्र आठ सीटें ही मिल पाई। इस हार पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

इस पर बीजेपी के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि, दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अति उत्साह में थे, जिसकी वजह से वो बूथ पर वोट डालने ही नहीं गए। और ये ही बीजेपी की हार का कारण बन गया है।

इसी के साथ गिरिराज सिंह ने कहा कि, दिल्ली चुनाव के नतीजे आने के बाद नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को वापस नहीं लिया जाएगा। ये फैसला देश के लोगों के भलाई के लिए लिया गया है जिसमें किसी तरह से बदलाव नहीं किया जा सकता।

आपको बताते चलें कि, दिल्ली में चुनावी नतीजों के बाद से ही सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि, दिल्ली में बीजेपी के कुल कार्यकर्ताओं की संख्या 62 लाख है। जबकि बीजेपी को दिल्ली चुनाव में केवल 35 लाख ही वोट मिले हैं।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...