दिल्ली चुनाव की गहमा-गहमी के बीच बेगूसराय से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल ने तुष्टिकरण की राजनीति के कार दिल्ली को कट्टरपंथियों का गढ़ बना दिया।
केजरीवाल पर वोटबैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए गिरिराज सिंह ट्वीट कर लिखा की, केजरीवाल ने तुष्टिकरण से दिल्ली को कट्टरपंथियों का गढ़ बना दिया,और कट्टरपंथी तैयार हो सके इसके लिए मौलवियों और सहायक को 18000 की तनख़्वाह दी जा रही है। शांति का संदेश देने वाले दिल्ली के मंदिर और उनके पुजारी दिल्ली का हिस्सा नहीं?? वोट बैंक की राजनीति ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया।
इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि, भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश को सलाम, आपके जोश के भय ने टोपीधारी को हनुमान चालीसा पढ़ने पर मजबूर कर दिया। थोड़ा और ज़ोर लगाइए , 8 तारीख़ को ये प्रत्यक्ष रूप से शाहीनबाग में भी धरना पर बैठ जाएँगे।
बताते चले कि, दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग होनी है और 11 फरवरी को रिजल्ट आना है, इस वक्त सारी राजनीतिक पार्टियां दिल्ली इलेक्शन के लिए जोरों शोरों से चुनाव प्रचार कर रही हैं। इस बीच पार्टियां एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रही हैं।