1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: ट्यूशन जा रही दो छात्राओं को वाहन ने मारी टक्कर

गाजियाबाद: ट्यूशन जा रही दो छात्राओं को वाहन ने मारी टक्कर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद: ट्यूशन जा रही दो छात्राओं को वाहन ने मारी टक्कर

{ गाजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }

गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में रहने वाली कक्षा 10 में पढ़ने वाली नंदनी पुत्री अनिल वालिया और प्राची पुत्री अशोक ये दोनों छात्राएं शुक्रवार की सुबह अपने ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। जैसे ही दोनों छात्राएं स्टील फैक्ट्री के गेट के सामने पहुंची तो इसी दौरान तेज गति में आ रहे एक ट्रक ने दोनों को रौंद डाला।

इस दौरान नंदिनी नाम की एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई ।जबकि प्राची गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में इस दर्दनाक हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर मौके पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक ट्रक चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घायल प्राची को अस्पताल पहुंचाया और मृतका नंदिनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि ट्रक बहुत तेज रफ्तार में था और दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

उधर जहां दोनों पीड़ितों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोगों में भी आरोपी चालक के खिलाफ बेहद रोष है। फिलहाल मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दूसरी छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...