1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. GDP -11.8 फीसदी होगी और देश को होगा 18.44 लाख करोड़ रुपये का नुकसान, डिया रेटिंग्स का अनुमान

GDP -11.8 फीसदी होगी और देश को होगा 18.44 लाख करोड़ रुपये का नुकसान, डिया रेटिंग्स का अनुमान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
GDP -11.8 फीसदी होगी और देश को होगा 18.44 लाख करोड़ रुपये का नुकसान, डिया रेटिंग्स का अनुमान

कोरोना नाम की महामारी के कारण देश भर में दिक्क्त आ रही है वही आर्थिक मोर्चे पर तो सरकार को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। अब देखा जाए तो आने वाले समय के लिए भी  घरेलू रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में 11.8 फीसदी की भारी गिरावट आएगी।

एक अनुमान में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था को 18.44 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होगा।

हालांकि, रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि अगले वित्त वर्ष यानी 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था 9.9 फीसदी की बढ़त दर्ज करेगी. हालांकि, इसकी मुख्य वजह पिछले वित्त वर्ष का कमजोर बेस इफेक्ट होगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह छठा मौका होगा जब देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट आएगी. इससे पहले वित्त वर्ष 1957-58, 1965-66, 1966-67, 1972-73 और 1979-80 में अर्थव्यवस्था में गिरावट आई थी।

आपको बता दे कि इससे पहले अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ी गिरावट वित्त वर्ष 1979-80 में दर्ज हुई थी. उस समय अर्थव्यवस्था 5.2 फीसदी नीचे आई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...