राजस्थान के सीकर में स्थित मोहल्ला शेखपुरा में अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। वहीं सिलेंडर धमाका होने से आप-पास के मोहल्ले में रहने वाले लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने फोन करके पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी।
साथ ही घायल व्यक्तियों के परिजनों को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए है और उन्हें जयपुर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जबकि 13 घायल लोग जिला अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच जारी है।
आपको बता दें कि, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जोरदार धमाका होने के कारण घर में आग लग गई, जिसमें कई लोग झुलस गए। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।