एक बैंककर्मी के जुगाड़ के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दरअसल कोरोना वायरस को लेकर नए नए अफवाह और दावें रोज़ सामने आते रहते है तो ऐसे में आदमी करे तो क्या करे ?
अब ऐसा ही कुछ हुआ है एक बैंक कर्मी के साथ, जैसा की लोगों का कहना है की अधिक तापमान पर कोरोना मर जाता है तो ये कैशियर चिमटे से चेक लेता है और उस पर प्रेस करता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हंस हंस कर लोटपोट हो रहे है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है और लोग कह रहे है की इन महोदय ने यह साबित कर दिया की क्यों इस देश के लोगों को जुगाड़ करने वाला कहा जाता है।
विडियो को ट्विटर यूजर ने तीन अप्रैल को शेयर किया, उन्होंने विडियो के कैप्शन में लिखा, एक बैंक कैशियर अपनी ड्यूटी के दौरान कुछ कोराना वायरस को मारते हुए।