1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अमर सिंह के निधन पर PM मोदी से लेकर अखिलेश यादव तक ने जताया दुख

अमर सिंह के निधन पर PM मोदी से लेकर अखिलेश यादव तक ने जताया दुख

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमर सिंह के निधन पर PM मोदी से लेकर अखिलेश यादव तक ने जताया दुख

समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता व राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन हो गया है।अमर सिंह की उम्र 64 वर्ष थी और वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

अमर सिंह सिंगापुर के एक अस्पताल में भर्ती थे और आज शाम ही उनके निधन की खबर मीडिया को प्राप्त हुई है।

उनके निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गयी है। खुद पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए उनके निधन पर दुःख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा ,अमर सिंह एक ऊर्जावान राजनैतिक शख्सियत थे. पिछले कुछ दशकों में, उन्होंने कुछ प्रमुख राजनीतिक घटनाक्रमों को करीब से देखा था।

वह जीवन के कई क्षेत्रों में अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते थे और उनके निधन से दुख हुआ. उनके दोस्तों और परिवार के प्रति संवेदनाएं हैं. ओम शांति।

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमर सिंह की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...