1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 10 दिन में कोरोना के साढ़े चार लाख केस, संख्या 16 लाख के पार

10 दिन में कोरोना के साढ़े चार लाख केस, संख्या 16 लाख के पार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
10 दिन में कोरोना के साढ़े चार लाख केस, संख्या 16 लाख के पार

जुलाई के महीनें में कोरोना बड़ी तेजी से फैल रहा है ,आपको बता दे  भारत में कोरोना वायरस के मामले 16 लाख के पार जा पहुंचे हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में पहली बार 55 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले आए और 779 लोगों की मौत हुई हैं।

अगर इस महीने की बात करे तो 21 जुलाई तक 11 लाख 94 हजार केस थे और 31 जुलाई आते 2 ये 16 लाख के पार हो गए।

इस हिसाब से देखा जाए तो देश में पिछले दस दिनों में साढ़े चार लाख से अधिक केस सामने आ गए है।

अगर मरने वालों की बात करे तो 21 जुलाई को यह संख्या 28,771 थी, जबकि 31 जुलाई को बढ़कर 35,747 तक पहुंच गई ,इसके हिसाब से दस दिन में लगभग 7000 लोगों ने जान गवा दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...