सदियों से लंबित पड़े राम मंदिर विवाद का समाधान पिछले साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया था और पूरी 67 एकड़ जमीन राम लला विराजमान को दे दी थी।
अब सदियों के बाद दोबारा उसी राम मंदिर का निर्माण कार्य की शुभ घड़ी आई है। 5 अगस्त को पीएम मोदी अपने हाथों से 22 किलो चांदी की ईंट रखकर मंदिर निर्माण की शुरुआत करेंगे।
अब इसी पर एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने एक वीडियो सन्देश जारी किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकॉउंट से यह वीडियो संदेश जारी किया है।
इसमें उन्होंने कहा है कि मै अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूँ। देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी।
राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है, ये सिर्फ़ भारत में ही संभव है। आपको बता दे कि मंदिर निर्माण को लेकर राजनीति भी हो रही है लेकिन एमपी के पूर्व सीएम का यह वीडियो संदेश वाकई सराहनीय है।