टीकमगढ़ वन विभाग में उस वक्त हलचल मच गई है, जब वनक्षेत्रपाल शिशुपाल अहिरवार ने मुख्य वनसंरक्षक छतरपुर नरेश सिंह यादव पर व्यक्तिगत और जातिगत द्वेष भावना से कार्रवाई करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिशुपाल ने अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के माध्यम से मध्यप्रदेश शासन को शिकायत पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

शिकायत में बताया गया है कि वनक्षेत्रपाल के खिलाफ बिना किसी पूर्व सूचना और स्पष्टीकरण के एक साथ चार आरोप जारी कर दिए गए। शिशुपाल का कहना है कि इन आरोपों से उनकी सेवा, पदोन्नति और वेतनमान पर प्रतिकूल प्रभाव डालने की कोशिश की जा रही है।
शिशुपाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि उन्होंने जतारा क्षेत्र में हजारों हेक्टेयर वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए कई वाहनों और मशीनों की जब्ती की तथा वन अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। उनके अनुसार इन कार्रवाइयों से वन माफियाओं में भय का माहौल बना, लेकिन इसी कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
टीकमगढ़ से संवाददाता मनीष यादव की रिपोर्ट