1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच गुरुवार को मॉस्को में बातचीत हुई, सीमा पर शांति के लिए 5 पॉइंट पर सहमति

भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच गुरुवार को मॉस्को में बातचीत हुई, सीमा पर शांति के लिए 5 पॉइंट पर सहमति

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच गुरुवार को मॉस्को में बातचीत हुई, सीमा पर शांति के लिए 5 पॉइंट पर सहमति

भारत-चीन की बातचीत के बीच चीन की तरफ से चालाकी की जा रही है। दरअसल ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि अगर भारतीय सेना पैंगॉन्ग त्सो झील के दक्षिणी हिस्से से नहीं हटती तो पीपुल्स लिबरेशन आर्मी पूरे ठंड के मौसम में वहीं जमी रहेगी।

अगर दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ तो भारतीय सेना जल्दी ही हथियार डाल देगी। ये भी कहा कि भारत का सैन्य तंत्र कमजोर है। उसके कई सैनिक कड़ाके की ठंड या कोरोना में मर जाएंगे।

अगर भारत शांति चाहता है तो दोनों देशों को लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल की 7 नवंबर 1959 की स्थिति ही माननी होगी। अगर भारत जंग चाहता है तो हम उसकी ये इच्छा पूरी करेंगे। देखते हैं कि कौन सा देश दूसरे को मात दे सकता है।

इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। भारत सरकार इसे वापस लेने की कोई योजना बना रही है या फिर इसे भगवान की मर्जी मानकर छोड़ देंगे ?

भारत-चीन विवाद सुलझाने के लिए 5 पॉइंट के प्लान पर सहमति बनी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री वांग यी की गुरुवार शाम मॉस्को में बातचीत हुई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...