1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. विदेश मंत्री एस जयशंकर औचक दौरे पर कश्मीर पहुंचे

विदेश मंत्री एस जयशंकर औचक दौरे पर कश्मीर पहुंचे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विदेश मंत्री एस जयशंकर औचक दौरे पर कश्मीर पहुंचे

विदेश मंत्री एस जयशकर सोमवार को अचानक कश्मीर दौरे पर पहुंच गए है। एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि कर जारकारी दी है। बताया जा रहा हैं कि एस जयशंकर ईराक में फंसे छात्रों के परिवारों से भी मुलाकात कर सकते है।


अधिकारियों का कहना है कि विदेश मंत्री डल झील के किनारे बने पासपोर्ट सेवा केन्द्र का दौरा करेंगे। इसके अलावा वह बारामुला स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र भी जाएंगे।

अधिकारियों का कहना है कि मंत्री के कश्मीर दौरे का असल कारण क्या है यह अभी तक नहीं पता चल सका है। बताया जा रहा है कि विदेश मंत्री इस दौरान ईराक में फंसे छात्रों के परिवार वालों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

इन छात्रों के परिजन सरकार से अपील कर रहे है कि उनके बच्चों को देश लाए जाने में सरकार उनकी मदद करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...