निजामुद्दीन स्थित मरकज की इमारत से लोगों के मिलने का सिलसिला जारी है और इन लोगों की वजह से देश के 22 राज्यों में अब कोरोना के तीसरी स्टेज में जाने का भय पैदा हो गया है। आज सुबह भी 2000 से ज्यादा जमातियों को बाहर निकाल लिया गया।
तब्लीगी जमात के 167 लोगों को बसों के जरिए मंगलवार रात 9 बजकर 40 मिनट पर तुगलकाबाद क्वारैंटाइन सेंटर ले जाया गया था। लेकिन सहयोग करने की बजाय ये बदतमीजी पर उतर आये है। अधिकारी ने बताया, ये लोग क्वारैंटाइन सेंटर में जगह-जगह थूक रहे हैं। इन लोगों ने डॉक्टरों और देखरेख में जुटे स्टाफ को गालियां दीं और उन पर थूका। ये लोग पूरी इमारत में घूम रहे हैं।

इन लोगों के कारण स्वाथ्य विभाग के होश उड़ गये है, 22 से ज्यादा राज्यों में अभियान छेड़ा गया है वहीं मरकज से गए गए लोगों में से अब तक 180 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें तमिलनाडु में 77, आंध्र प्रदेश 43, दिल्ली में 24, तेलंगाना में 21, अंडमान-निकोबार में 9, असम में 5 और कश्मीर में एक कोरोना संक्रमित शामिल है।
आपको यह भी बता दे की दो दिन में अचानक से कोरोना संक्रमण के केस बढ़ गए है और आज इनकी संख्या 380 को पार कर गयी और अब देश में कोरोना का थर्ड फेज शुरू होने का खतरा मंडरा रहा है वही दिल्ली में संख्या 100 को पार कर गयी है। यहाँ रोज़ 20 से 25 मरीज सामने आ रहे है।