1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. ‘The Wire’ के संपादक के खिलाफ अफवाह फैलाने के मामले में FIR दर्ज,पढ़े

‘The Wire’ के संपादक के खिलाफ अफवाह फैलाने के मामले में FIR दर्ज,पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
‘The Wire’ के संपादक के खिलाफ अफवाह फैलाने के मामले में FIR दर्ज,पढ़े

 ‘द वायर’ नाम के ऑनलाइन पोर्टल के संपादक सिद्धार्थ वरदराजन के खिलाफ FIR दर्ज हुई है, अयोध्या कोतवाली में पुलिस ने दो-दो मुक़दमे दर्ज कर लिए हैं और माना जा रहा है, सीएम योगी के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार के निर्देश पर यह हुआ है।

दरअसल  सिद्धार्थ वरदराजन पर अफवाह फैलाने का आरोप है. उनके खिलाफ अयोध्या कोतवाली में धारा 188 और 505 (2) के तहत केस दर्ज किया गया है.

‘द वायर’ के संपादक ने सीएम योगी पर झूठी टिप्पणी करते हुए कहा था, ” जिस दिन तब्लीगी जमात का आयोजन हुआ था, उस दिन योगी आदित्यनाथ ने जोर देकर कहा था कि 25 मार्च से 2 अप्रैल तक रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में आयोजित होने वाला एक बड़ा मेला हमेशा की तरह आयोजित होगा।

इसके बाद सीएम योगी के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने उन्हें चेतावनी भी दी थी। उन्होनें ट्वीट किया था, हमारी चेतावनी के बावजूद इन्होंने अपने झूठ को ना डिलीट किया ना माफी मांगी. कार्रवाई की बात कही थी, FIR दर्ज हो चुकी है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...