1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ‘बबीता जी’ के खिलाफ पुलिस में शिकायत

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ‘बबीता जी’ के खिलाफ पुलिस में शिकायत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ‘बबीता जी’ के खिलाफ पुलिस में शिकायत

गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल में बबीता जी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। जी हां ये शिकायत दर्ज करवाई है अखिल भारतीय युवा कोली समाज के प्रदेश अध्‍यक्ष राजा कोली ने।

राजा कोली ने पौड़ी पुलिस में मुनमुन दत्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। राजा कोली का कहना है कि मुनमुन दत्ता ने जातिसूचक शब्‍दों का प्रयोग किया है. जिससे उनके समाज को अपमानित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने जानकारी दी है कि उन्होंने एसएसपी पौड़ी को शिकायती पत्र भेजा है। शिकायती पत्र में बताया गा है कि अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है।

इस वीडियो में एक वर्ग विशेष के लिए जाति सूचक शब्‍दों का प्रयोग किया गया और अपमानित किया गया। राजा कोली ने एसएसपी से अभिनेत्री के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में एसएसपी पी रेणुका देवी ने कहा कि अभी पत्र उन्‍हें प्राप्‍त नहीं हुआ है, पत्र प्राप्‍त होने पर जानकारी जुटाई जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...